UP: हाथ में डमरू और सिर पर जटा…साध्वी चंचल नाथ को ताजमहल के गेट पर रोक, इसलिए नहीं मिला प्रवेश

ताजमहल देखने पहुंची महंत चंचल योगी नाथ को पूर्वी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। वह ताजमहल देखे बिना लौट गईं। महंत चंचल योगी नाथ, जिन्हें अघोरी साध्वी चंचल नाथ या चंचल माता के नाम से भी जाना जाता है, वह बृहस्पतिवार दोपहर ताजमहल देखने पहुंचीं। उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू होने पर एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें गेट पर रोक दिया।

सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई
साध्वी ने त्रिशूल और डमरू को बाहर रखवा दिया। इसके अलावा उनके पास एक बर्तन और था। इसे वह अपने साथ ले जाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि वह इस बर्तन में भोजन करतीं हैं। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई। वह बर्तन बाहर रखने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद महंत चंचल योगी नाथ बिना ताज देखे वापस लाैट गईं।
हाथ में त्रिशूल और डमरू की वजह प्रवेश नहीं मिला
साध्वी चंचल नाथ ताजमहल देखने आई थीं, लेकिन उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू होने की वजह से ताजमहल के पूर्वी गेट पर एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। साध्वी ने त्रिशूल और डमरू को बाहर रखवा दिया, लेकिन उनके साथ एक बर्तन भी था जिसमें वह भोजन करती थीं।
ताजमहल देखे ही वापस लौटी
जब सुरक्षाकर्मियों ने इस बर्तन को लेकर आपत्ति जताई, तो साध्वी उसे बाहर रखने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसके कारण साध्वी बिना ताजमहल देखे ही वापस लौट गईं। मीडिया में इन्हें महंत चंचल योगी नाथ या चंचल माता के नाम से भी जाना जाता है। यह घटना आगरा में हुई थी.
https://thedbnews.in/a-damru-in-hand-and-matted-hair-on-her-head-sadhvi-chanchal-nath-was-stopped-at-the-gate-of-the-taj-mahal/उत्तर प्रदेशस्थानीय / राज्य समाचारHindi Khabar,HindiKhabar,Hindinews,LatestNews,UpNews,UpPolice,एएसआई,डमरू,ताजमहल,त्रिशूल,महंत चंचल योगी नाथ,लेटेस्टन्यूज,सीआईएसएफ,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजताजमहल देखने पहुंची महंत चंचल योगी नाथ को पूर्वी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। वह ताजमहल देखे बिना लौट गईं। महंत चंचल योगी नाथ, जिन्हें अघोरी साध्वी चंचल नाथ या चंचल माता के नाम से भी जाना जाता है, वह बृहस्पतिवार दोपहर ताजमहल देखने पहुंचीं। उनके हाथ में...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
