यूपी: “नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प” – सीएम योगी

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जाए।

सीएम योगी ने कहा कि नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। ऐसे में जनता की समस्याओं का निस्तारण पूरी प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और गरीबों को बेघर करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पारिवारिक जमीन-जायदाद विवाद आपसी बातचीत से सुलझाए जाएं और राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं होगी।
जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल एस्टीमेट की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर शासन को भेजी जाए।
इस मौके पर कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंचीं। सीएम योगी ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उन्हें चॉकलेट भेंट कर आशीर्वाद दिया।
https://thedbnews.in/up-it-is-the-governments-resolve-to-bring-prosperity-in-the-lives-of-citizens-cm-yogi/उत्तर प्रदेशBreaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,HIndi News,Hindi News Live,Latest News in Hindi,News in Hindi,The Daily Briefing,The DB News,ताज़ा हिंदी समाचार,हिंदी समाचारजनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले का त्वरित...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
