बिहार विधानसभा चुनावके पहले चरण का मतदान कल, यानी 6 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 121 विधानसभा सीटों पर अपने मत डालेंगे।

बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर

इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव (राघोपुर से), उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी(तारापुर से), और अभिनेता-राजनेता खेसारी लाल यादव भी शामिल हैं। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव 2025 में कुल 1314 उम्मीदवार

तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से राघोपुर सीट पर है, जबकि सम्राट चौधरी का मुकाबला राजद के अरुण कुमार से तारापुर सीट पर है। इसके अलावा, कई मंत्री और दिग्गज नेता भी इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।

बिहार चुनाव 2025 में कुल 1314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 121 सीटों पर एनडीए के 121 प्रत्याशी और 126 उम्मीदवार महागठबंधन के हैं।मतदान के समय कुछ सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा जबकि अधिकांश सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

तेजस्वी यादव ने महिलाओं को कई चुनावी वादे

इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका भी बहुत अहम मानी जा रही है, क्योंकि महिलाएं अब पुरुषों से ज्यादा मतदान करती हैं। तेजस्वी यादव ने महिलाओं और किसानों के लिए कई चुनावी वादे किए हैं, जबकि सम्राट चौधरी और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज भी इस चुनाव में सक्रिय हैं।

इस पहले चरण के परिणाम बिहार की राजनीति के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं, और इसमें भाजपा सहित एनडीए और राजद नेतृत्व वाली महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है.

The Daily Briefingबिहारराजनीतिस्थानीय / राज्य समाचारHindi Khabar,HindiKhabar,Hindinews,LatestNews,एनडीए,खेसारी लाल यादव,तेजस्वी यादव,बिहार चुनाव,भाजपा,महागठबंधन,लेटेस्टन्यूज,सम्राट चौधरी,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, यानी 6 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 121 विधानसभा सीटों पर अपने मत डालेंगे। बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें महागठबंधन के...For Daily Quick Briefing