कानपुर देहात में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोलेऔर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसीके बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक हो गई। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिससे बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा।

सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर आरोप लगाया

मौके पर जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने सांसद भोले पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिशा समिति में ऐसे लोगों को शामिल किया है जो आम लोगों को टारगेट करते हैं, अपमानित करते हैं और झूठे मामले दर्ज करवाते हैं साथ ही फैक्ट्री मालिकों से वसूली करते हैं।

अपने आप को बताया बड़ा हिस्ट्रीशीटर

वहीं सांसद भोले ने वारसी पर हर चुनाव से पहले विवाद खड़ा करने और अधिकारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 वर्षों से राजनीति में हैं और यदि गुंडों की बात हो, तो मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है, मैं कानपुर देहात का सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर हूं।
  यह भी पढ़ें:

पार्टी के अंदर गुटबाजी

दोनों के बीच यह विवाद क्षेत्रीय राजनीति और आगामी चुनावों से जुड़ा माना जा रहा है। इस झड़प ने पार्टी के अंदर गुटबाजी की तस्वीर भी पेश की है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों नेताओं की तीखी बातचीत और हाथापाई दिख रही है।

​घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी क्या बोले

जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे सहित कई पुलिसकर्मियों ने बीच में आकर दोनों पक्षों को समझाया और हाथापाई रोककर स्थिति नियंत्रण में लाई। अधिकारियों ने बताया कि विवाद की वजह से बैठक को तत्काल स्थगित करना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई यह बैठक अचानक राजनीतिक टकराव के कारण तनावपूर्ण बन गई, जिसे संभालना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए दिशा बैठकों में कड़े अनुशासनिक नियम बनाए जा सकते हैं।

इस पूरी घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजने की भी तैयारी शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह से विवाद न हो। अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसी परिस्थिति बैठक और विकास कार्यों के लिए अच्छी नहीं है और उन्हें सुधारने की कोशिश की जाएगी.

The Daily Briefingउत्तर प्रदेशराजनीतिस्थानीय / राज्य समाचारHindi Khabar,HindiKhabar,Hindinews,LatestNews,UpNews,UpPolice,Uttarpradesh,अनिल शुक्ला वारसी,कानपुर देहात,जिलाधिकारी,देवेंद्र सिंह भोले,पुलिस अधीक्षक,लेटेस्टन्यूज,सांसद,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजकानपुर देहात में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक हो गई। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिससे...For Daily Quick Briefing