लॉन्च हुआ कृष्णा मित्तल का नया गाना। “बोलो ना”

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में सोमवार की शाम संगीत से सराबोर एक यादगार क्षण देखने को मिला, जब गायक। कृष्णा मित्तल का नया गाना।“बोलो ना” लॉन्च किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में संगीत, सिनेमा और सामाजिक जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं। गीत “बोलो ना” में कृष्णा मित्तल की मधुर आवाज़ के साथ अभिनेत्री भावना चौधरी की मनमोहक उपस्थिति ने सभी का दिल जीत लिया।

इस गीत के संगीतकार अजय जायसवाल, गीतकार शेखर अस्तित्व, संगीत निर्माता विवियन रिचर्ड्स, और निर्देशक पवन के. के. नागपाल हैं। गीत के बोल और धुन दोनों ही श्रोताओं को रोमांस का अनुभव कराते हैं।अजय जायसवाल एक भारतीय फिल्म निर्देशक, संगीतकार और निर्माता हैं जिनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की और बाद में निर्देशक और संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। अजय जायसवाल ने बॉलीवुड के साथ-साथ क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में भी कार्य किया है और उनकी संगीत रचनाएं खास तौर पर चर्चित हैं। वे एक बहुमुखी कलाकार हैं जो संगीत निर्माण, निर्देशन और गायन तीनों में निपुण हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हॉलीवुड के लिए भी गीत बनाए हैं, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनी है। अजय जायसवाल अपने समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और कई बार उनकी स्वास्थ्य संबंधी खबरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनके समर्थकों ने उनकी सेहत के लिए प्रार्थना की है.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद “बोलो ना” का प्रीमियर किया।गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से गीत की सराहना की।
आयोजक विष्णु मित्तल, महामंत्री (दिल्ली भाजपा), ने इस अवसर पर कहा—
“‘बोलो ना’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भावनाओं की एक सुंदर अभिव्यक्ति है जो दिलों को जोड़ती है। संगीत हमेशा समाज में प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है।”
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गीत की प्रशंसा करते हुए कृष्णा मित्तल और उनकी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी
https://thedbnews.in/krishna-mittals-new-song-bolo-na-has-been-launched/मनोरंजनराष्ट्रीय समाचारस्थानीय / राज्य समाचारHindi Khabar,Hindinews,Krishna Mittal,Latest News,New Delhi,Songlaunch,अजय जायसवालकांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में सोमवार की शाम संगीत से सराबोर एक यादगार क्षण देखने को मिला, जब गायक। कृष्णा मित्तल का नया गाना।“बोलो ना” लॉन्च किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
