महिका शर्मा वीडियो लीक पर हंगामा, हार्दिक पांड्या ने मीडिया को लगाई फटकार

भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पपराजी की हरकतों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनकी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा का एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर गलत एंगल से वायरल हुआ, तो हार्दिक ने इसे “सस्ता sensationalism” बताते हुए मीडिया की आलोचना की।

क्या हुआ था?
रिपोर्ट्स के अनुसार, महीका शर्मा मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान पपराज़ी ने उन्हें अनुचित और प्राइवेट एंगल से शूट किया और वह क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।हार्दिक ने तुरंत अपने Instagram Story पर रिएक्ट करते हुए कहा कि महीका बस “सीढ़ियों से उतर रही थीं”, लेकिन कैमरों ने ऐसा एंगल चुना जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने लिखा कि इस तरह एक private moment को cheap byte में बदल दिया गया।
हार्दिक पांड्या की कड़ी प्रतिक्रिया
हार्दिक ने लिखा कि वह मीडिया का सम्मान करते हैं और अक्सर सहयोग भी करते हैं, लेकिन इस बार सीमा पार कर दी गई।
उन्होंने कहा “हर चीज कैप्चर करना ज़रूरी नहीं होता। हर एंगल लेना journalism नहीं है। थोड़ी इंसानियत भी होनी चाहिए।” उन्होंने साफ कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसे व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती, चाहे वह आम इंसान हो या पब्लिक फिगर।
सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी
हार्दिक के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ क्या पपराजी अपनी सीमाएँ भूल रहे हैं? फैंस और कई कमेंटेटर्स ने कहा कि महिलाएँ कैमरों के सामने सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। कंटेंट के लिए “क्लिकबेट” संस्कृति बढ़ रही है। पब्लिक फिगर्स की privacy का सम्मान होना चाहिए, यह घटना भारतीय पपराजी कल्चर पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा का रिश्ता
हार्दिक और महीका शर्मा के रिश्ते ने अक्टूबर 2025 में सुर्खियाँ बटोरीं जब दोनों ने पहली बार एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उनकी छुट्टियों, पूजा और निजी पलों की झलकियों ने पुष्टि कर दी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।महीका एक मॉडल और योगा ट्रेनर हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन-फॉलोइंग है।
मीडिया एथिक्स और महिलाओं की dignity पर गंभीर बहस
हार्दिक पांड्या का यह बयान सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि मीडिया एथिक्स और महिलाओं की dignity पर गंभीर बहस है।उनके मुताबिक, प्रसिद्ध होना यह नहीं दर्शाता कि कोई अपनी निजी सीमाएँ खो देता है।यह घटना शायद पपराजी की सीमाओं, सम्मान और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर नई चर्चा शुरू कर दे।
अस्वीकरण –यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, उपचार या विशेषज्ञ राय के रूप में न लें। किसी भी स्वास्थ्य-संबंधी निर्णय से पहले हमेशा डॉक्टर या योग्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इस सामग्री के आधार पर लिए गए किसी भी कदम की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।

