MG Hector Facelift भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये

MG मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV MG Hector Facelift को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह अपडेटेड मॉडल कई नए फीचर्स, बदले हुए लुक और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 2 लाख रुपये कम है। बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।

एक्सटीरियर में क्या बदला?
MG Hector Facelift के बाहरी डिजाइन में हल्के लेकिन आकर्षक बदलाव किए गए हैं। इसमें नया हेक्सागोनल स्लैट ग्रिल, पहले जैसा बंपर डिजाइन, ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग और शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। SUV में पहले की तरह LED हेडलैंप और DRL यूनिट मिलती है।
18-इंच के अलॉय व्हील्स को नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा दो नए रंग विकल्प जोड़े गए हैं — Celadon Blue और Pearl White, जो कार को और प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
MG Hector Facelift का केबिन अब पहले से ज्यादा आधुनिक हो गया है। इसमें नया Urban Tan ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव 14-इंच का टचस्क्रीन है, जिसमें gesture controls मिलते हैं।
दो उंगलियों से AC कंट्रोल, तीन उंगलियों से म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल ।
इसके अलावा कार में डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, Infinity by Harman साउंड सिस्टम और AC वेंट्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम में VRAM सपोर्ट भी है, जिसे 10GB तक बढ़ाया जा सकता है।
सीटिंग और वेरिएंट्स
MG Hector Facelift को 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। 7-सीटर विकल्प खासतौर पर Hector Plus में उपलब्ध होगा।
इस SUV में कुल 5 ट्रिम लेवल — Style, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
MG Hector Facelift में फिलहाल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन मैनुअल (MT) और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है। कंपनी ने डीजल वेरिएंट से जुड़ी जानकारी बाद में साझा करने की बात कही है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में MG Hector Facelift काफी मजबूत नजर आती है। इसमें Level-2 ADAS6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, आधुनिक ड्राइवर असिस्ट फीचर्स जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी खास बनाते हैं।
MG Hector Facelift नए फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और कम शुरुआती कीमत के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

