PhysicsWallah की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री: IPO आज 18 नवंबर 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग करेगी

अरबपति लिस्ट में ‘फिजिक्सवाला’ के संस्थापक अलख पांडेने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर देश के सबसे अमीरों में जगह बना ली है और संपत्ति के मामले में अभिनेता शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है.

कंपनी के शेयर पहली बार आईपीओ
अलबत्ता, अरबपति अलख पांडे की कंपनी PhysicsWallah आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रही है। 18 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर पहली बार खुलेंगे। यह आईपीओ लगभग 3480 करोड़ रुपये का था, जिसमें 28.45 करोड़ नए शेयर और 3.49 करोड़ ऑफर फॉर सेल के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही, अलख पांडे और सह-संस्थापक प्रतिक महेश्वरी ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचकर कंपनी में अपनी प्रमोटर शेयरिंग लगभग 72% रखी है।
शेयर बाजार में इस लिस्टिंग को लेकर निवेशकों में उत्साह
PhysicsWallah की शुरुआत अलख पांडे ने 2014 में यूट्यूब पर मुफ्त फिजिक्स क्लासेस अपलोड करके की थी, जो अब भारत की प्रमुख एडटेक कंपनियों में से एक बन चुकी है। शेयर बाजार में इस लिस्टिंग को लेकर निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है, और प्री-ओपन ट्रेडिंग में शेयर की कीमत आईपीओ प्राइस से लगभग 33% ऊपर खुली है।
पब्लिक निवेशकों को भी अपनी शिक्षा सेवाओं में हिस्सा बनाने का मौका
मार्केट में लिस्ट होने के साथ ही यह कंपनी पब्लिक निवेशकों को भी अपनी शिक्षा सेवाओं में हिस्सा बनाने का मौका देगी, जिससे इसके विस्तार को नई गति मिलेगी। यह लिस्टिंग शिक्षा क्षेत्र में अलख पांडे के सफल सफर को एक बड़ा मंच देती है, जहां उन्होंने एक सीमित संसाधनों वाले शिक्षक से अरबपति बनने का मुकाम हासिल किया है।
कहानी: मेहनत का फल
अलख पांडे यूपी के प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें कोचिंग साइंस टीचर के तौर पर जाना जाता था. आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने स्टार्टअप ‘PhysicsWallah’ की शुरुआत की, जो आज देश का अग्रणी एडटेक ब्रांड बन चुका है. उनके पास न तो बहुत बड़ी डिग्री थी, न कोई सपोर्ट सिस्टम — लेकिन पढ़ने-पढ़ाने का जुनून था.
संपत्ति में ठोस छलांग
2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अलख पांडे की नेट वर्थ 14,510 करोड़ रुपये हो गई. गौर करने वाली बात यह है कि शाहरुख खान, जिनकी 2025 में नेट वर्थ 12,490 करोड़ रुपये है, उनसे भी अलख आगे निकल चुके हैं. पिछले एक साल में अलख पांडे की संपत्ति में 223% की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.
| नाम | 2025मेंअनुमानितसंपत्ति (₹करोड़) | वार्षिकवृद्धि (%) |
| अलख पांडे | 14,510 | 223% |
| शाहरुख खान | 12,490 | 71% |
इंस्पिरेशन: ज़मीन से शिखर तक
अलख पांडे की कहानी फर्श से अर्श तक की मिसाल है। कभी 125 रुपये प्रति क्लास पढ़ाने वाले अलख, अब करोड़ों युवा छात्रों के रोल मॉडल बन चुके हैं. उनकी कंपनी भले ही चुनौतियों से गुजरी हो, लेकिन भारत के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा देने की उनकी लगन ने उन्हें बुलंदियों तक पहुंचा दिया.
चर्चा में क्यों?
- देश के अरबपतियों की सूची में अपनी अनूठी पृष्ठभूमि के साथ जगह बनाई.
- शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार से आगे निकल गए.
- शिक्षा क्षेत्र में नया मुकाम स्थापित किया.
इस तरह अलख पांडे न सिर्फ यूपी के, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए संघर्ष, लगन और सफलता की प्रेरणा का नया नाम बन गए हैं.
https://thedbnews.in/physicswallahs-explosive-entry-into-the-stock-market/उत्तर प्रदेशराय / संपादकीयराष्ट्रीय समाचारशिक्षाBreaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,Hindi Khabar,HIndi News,Hindi News Live,Hindinews,Latest News in Hindi,LatestNews,News in Hindi,The Daily Briefing,The DB News,अलख पांडे,आईपीओ,एनएसई,ताज़ा हिंदी समाचार,प्रतिक महेश्वरी,फिजिक्सवाला,बीएसई,लेटेस्टन्यूज,शाहरुख खान,हिंदी समाचार,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजअरबपति लिस्ट में ‘फिजिक्सवाला’ के संस्थापक अलख पांडे ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर देश के सबसे अमीरों में जगह बना ली है और संपत्ति के मामले में अभिनेता शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है. कंपनी के शेयर पहली बार आईपीओ अलबत्ता, अरबपति अलख पांडे...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
