भागदौड़ भरी जिंदगी में असमय खानपान, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी पेट की चर्बी बढ़ने का बड़ा कारण बन चुके हैं। पेट की चर्बी लुक को खराब करती है यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ा सकती है।

ऐसे में योगासन एक नेचुरल, सुरक्षित और असरदार उपाय है अगर आप रोजाना कुछ खास योगासन करते हैं, तो कम समय में ही आपके शरीर में फर्क नजर आने लगता है।

आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार योगासन, जो पेट की चर्बी कम करने और टोन्ड लुक पाने में मदद करते हैं।

1- भुजंगासन

भुजंगासन पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे प्रभावी योगासनों में से एक है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

फायदे

  • पेट और कमर की चर्बी कम होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है

कैसे करें – पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के पास रखें और सांस लेते हुए शरीर का ऊपरी हिस्सा ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।

2- नौकासन

नौकासन पेट की चर्बी घटाने के लिए बेहद असरदार योगासन माना जाता है। यह कोर मसल्स को मजबूत करता है और पेट को अंदर की ओर खींचने में मदद करता है।

फायदे

  • पेट की चर्बी तेजी से कम होती है
  • पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  • मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है

कैसे करें – पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं, जिससे शरीर नाव जैसी आकृति बना ले। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

3- कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति सिर्फ योगासन नहीं बल्कि एक प्रभावी प्राणायाम है, जो वजन घटाने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसे करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

फायदे

  • पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है
  • पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं

कैसे करें –सीधे बैठकर गहरी सांस लें और फिर झटके के साथ सांस बाहर छोड़ें। यह क्रिया नियमित रूप से करें।

4- पवनमुक्तासन

यह आसन पेट की गैस, कब्ज और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे पेट फ्लैट दिखने लगता है।

फायदे

  • पेट की सूजन कम होती है
  • पाचन बेहतर होता है
  • पेट हल्का महसूस होता है

कैसे करें – पीठ के बल लेटकर दोनों घुटनों को मोड़ें और छाती से लगाएं। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

5- धनुरासन

धनुरासन पेट की चर्बी कम समय में कम करने के साथ-साथ पूरे शरीर को एक्टिव करता है। यह आसन शरीर को लचीलापन भी प्रदान करता है।

फायदे

  • पेट और कमर की चर्बी घटती है
  • शरीर में ऊर्जा बढ़ती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

कैसे करें – पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़कर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

https://thedbnews.in/wp-content/uploads/2025/12/yoga-tond_daily_001.jpghttps://thedbnews.in/wp-content/uploads/2025/12/yoga-tond_daily_001.jpgAyushi Rawatअंतर्राष्ट्रीय समाचारउत्तर प्रदेशउत्तराखंडलाइफस्टाइलAasan,Breaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,Health,Healthy,HIndi News,Hindi News Live,HindiKhabar,Hindinews,Latest News in Hindi,LatestNews,News in Hindi,The Daily Briefing,The DB News,Yog,Yoga,आसान,कपालभाति प्राणायाम,ताज़ा हिंदी समाचार,धनुरासन,नौकासन,पवनमुक्तासन,भुजंगासन,योग,लेटेस्टन्यूज,हिंदी समाचार,हिंदीन्यूजभागदौड़ भरी जिंदगी में असमय खानपान, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों की कमी पेट की चर्बी बढ़ने का बड़ा कारण बन चुके हैं। पेट की चर्बी लुक को खराब करती है यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा भी...For Daily Quick Briefing