पटना में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक और नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से, फिर से नीतीश कुमार का नारा लगाते हुए एनडीए विधायक दल ने कल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर ली।

बगैर किसी संशय के बार-बार यह बात सामने ला रहा था कि अगर एनडीए बहुमत में आता है तो ज्यादा विधायकों की स्थिति में भी भाजपा नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। वही बात आज साबित हुई। कल 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम नीतीश कुमार कुछ देर में राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। 

The Daily Briefingबिहारराजनीतिस्थानीय / राज्य समाचारBreaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,Hindi Khabar,HIndi News,Hindi News Live,HindiKhabar,Hindinews,LatestNews,News in Hindi,The Daily Briefing,The DB News,उपेंद्र कुशवाहा,चिराग पासवान,ताज़ा हिंदी समाचार,नीतीश कुमार,लेटेस्टन्यूज,संतोष सुमन,हिंदी समाचार,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजपटना में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक और नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे। भारतीय...For Daily Quick Briefing