गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा मठ के 550 साल पूरे होने के खास अवसर पर स्थापित की गई है .

इसे दुनिया की सबसे ऊंची राम प्रतिमा माना जा रहा है। इसके निर्माण में नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने अहम भूमिका निभाई है, जिन्होंने पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी डिजाइन की थी।

प्रतिमा की विशेषताएं

यह कांस्य से निर्मित प्रतिमा अयोध्या की राम मूर्ति से मिलती-जुलती है, जिसमें भगवान राम धनुष-बाण लिए हुए हैं.और उनके चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता दर्शाती है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गोवा में एक प्रमुख स्थल

बन जाएगा और इसकी ऊंचाई तथा कला इसे एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही मठ परिसर में रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय का भी निर्माण किया जा रहा है।

मठ का ऐतिहासिक महत्व एवं कार्यक्रम

गोकर्ण पर्तगाली मठ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है, जिसकी स्थापना 1656 में हुई थी। मठ परंपरा के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम एवं भजन-सप्ताह आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगे, मठ परिसर में बने मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे। समारोह में गोवा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

भव्य आयोजन और तैयारियां

मठ परिसर में एक विशेष हेलिपैड भी बनाया गया है और समारोह की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस अनावरण के बाद गोवा में ‘जय श्री राम’ की गूंज और भक्ति की एक नई लहर चलने की उम्मीद है, जो पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगी। इस मौके पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को महत्त्वपूर्ण बनाएंगे।

https://thedbnews.in/wp-content/uploads/2025/11/MODI_GOA_DAILY_01-1024x614.jpghttps://thedbnews.in/wp-content/uploads/2025/11/MODI_GOA_DAILY_01-150x150.jpgThe Daily Briefingराय / संपादकीयराष्ट्रीय समाचारस्थानीय / राज्य समाचारBreaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,Hindi Khabar,HIndi News,Hindi News Live,HindiKhabar,Hindinews,Latest News in Hindi,News in Hindi,The Daily Briefing,The DB News,गोवा,जीवोत्तम मठ,ताज़ा हिंदी समाचार,नरेंद्र मोदी,पीएम मोदी,प्रधानमंत्री,भगवान राम,भव्य प्रतिमा,लेटेस्टन्यूज,हिंदी समाचार,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजगोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा मठ के 550 साल पूरे होने के खास अवसर पर स्थापित की गई है . इसे दुनिया की सबसे ऊंची राम प्रतिमा माना जा...For Daily Quick Briefing