31 दिसंबर तक PAN- Aadhaar लिंक नहीं किया तो बेकार हो जाएगा PAN

अगर आपका पैन कार्ड आपके लिए जरूरी है—चाहे सैलरी, टैक्स, निवेश या बैंक से जुड़ा कोई काम—तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 31 दिसंबर 2025 PAN- Aadhaar को लिंक करने की अंतिम तारीख है। इसके बाद यानी 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक किया गया PAN निष्क्रिय (Inoperative) घोषित कर दिया जाएगा।

PAN निष्क्रिय होने पर क्या होगा?
अगर पेन निष्क्रिय हो गया तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
- इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे
- टैक्स रिफंड अटक सकता है
- बैंक और निवेश से जुड़े बड़े लेन-देन रुक सकते हैं
- TDS ज्यादा दर से कट सकता है
- सरकारी और वित्तीय कामों में रुकावट आएगी
किसे देना होगा ₹1000 का जुर्माना?
जिन लोगों ने अभी तक PAN और आधार लिंक नहीं किया है, उन्हें लिंकिंग के दौरान ₹1000 का विलंब शुल्क (Penalty) देना होगा। यह भुगतान इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
PAN- Aadhaar लिंक कैसे करें?
PAN और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है:इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
- PAN–Aadhaar लिंक विकल्प चुनें
- ₹1000 की पेनल्टी ऑनलाइन भरें
- आधार से जुड़ा OTP डालें
- लिंकिंग स्टेटस कन्फर्म करें
पूरी प्रक्रिया में कुछ ही मिनट लगते हैं, बशर्ते आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो।
आखिरी सलाह
अगर आप नौकरीपेशा हैं, बिजनेस करते हैं या भविष्य में किसी भी वित्तीय काम के लिए PAN का इस्तेमाल करते हैं, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले PAN–Aadhaar लिंक करना बेहद जरूरी है। देरी करने पर लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
समय रहते कदम उठाएं, वरना PAN सिर्फ एक कार्ड बनकर रह जाएगा।

