दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका – 8 की मौत, कई घायल, NSG और NIA की टीमें मौके पर रवाना

दिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। धमाका मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।

धमाके के कारणों का पता लगाने जांच जारी
हत्या की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है कि यह सीएनजी गैस का ब्लास्ट था या विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट
इस घटना के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट लगा दिया गया है। मृतकों के शव LNJP अस्पताल लाए गए हैं और घायलों को वहीं भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं।
घटना का समय
दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका सोमवार शाम करीब 6:45 से 7 बजे के बीच हुआ था। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, और उस समय इलाके में काफी भीड़-भाड़ थी, जिससे घायल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई थी। धमाके की आवाज इतनी तेज़ थी कि वह कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई थी।
धमाके का कारण
शुरुआती जांच में धमाका एक इको वैन (Eco Van) में हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका वाहन की बैटरी फटने के कारण हुआ या यह किसी जानबूझकर रखे गए विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ के कारण हुआ। जांच एजेंसियां इस पर गहनता से जांच कर रही हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी दूसरी कारों के शीशे टूट गए और आसपास आग भी लगी, जिससे कई वाहन और दुकानों को नुकसान हुआ।
दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
इस घटना के बाद NSG, NIA, फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई हैं और पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है। अभी तक धमाके के पीछे का मकसद या कारण सार्वजनिक रूप से साफ नहीं हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी घटना की संभावना पर भी ध्यान दे रही हैं।
यह धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरातफरी मच गई, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं और पुलिस ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.
https://thedbnews.in/powerful-explosion-in-eco-van-near-red-fort-in-delhi-8-killed-many-injured/अपराधराष्ट्रीय समाचारस्थानीय / राज्य समाचारBlast,Breaking News,Breaking News in Hindi,Breaking News Live,DelhiCrimeBranch,DelhiNews,he Daily Briefing,HIndi News,Hindi News Live,HindiKhabar,Hindinews,Latest News in Hindi,LatestNews,LNJP,News in Hindi,NIA,NSG,The DB News,ताज़ा हिंदी समाचार,दिल्ली,दिल्ली पुलिस,दिल्ली-एनसीआर,धमाका,लाल क़िला,लेटेस्टन्यूज,हिंदी समाचार,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजदिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। धमाका मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। धमाके...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
