भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज आज, 29 अक्टूबर 2025 को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर होने जा रहा है। यह पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं। वनडे सीरीज जहां भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं टी20 सीरीज में टीम इंडिया अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज को 2026 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें भारत अपनी प्लेइंग XI को मजबूत करना चाहेगा।

अब तक हुए मैचों का विवरण

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 32 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 मैचों में विजयी रही है। पिछली टी20 मुकाबलों के आंकड़ों के अनुसार भारत का पलड़ा भारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें:

मैच का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई शहरों में होगा

मैच का आयोजन कैनबरा, मेलबर्न, हॉबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन जैसे ऑस्ट्रेलियाई शहरों में होगा। भारत के युवा खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अन्य इस श्रृंखला में प्रदर्शन करेंगे। गेंदबाजी अटैक में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में ग्लेन मैक्सवेल भी उपलब्ध रहेंगे।

युवा जोश

यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर का होगा, जिसमें अनुभव और युवा जोश दोनों नजर आएंगे। भारतीय टीम इस टी20 सीरीज में जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिससे मेगा इवेंट टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग XI को मजबूती मिल सके।

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

  1. अभिषेक शर्मा (ओपनर)
  2. शुभमन गिल (वाइस-कप्तान और ओपनर)
  3. तिलक वर्मा
  4. सूर्यकुमार यादव (कैप्टन)
  5. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  6. शिवम दुबे
  7. अक्षर पटेल
  8. हर्षित राणा
  9. वरुण चक्रवर्ती
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI:

  1. मिचेल मार्श (कैप्टन)
  2. ट्रेविस हेड
  3. जोश इंग्लिस (विकेटकीपर)
  4. मैथ्यू शॉर्ट
  5. टिम डेविड
  6. मार्कस स्टोनिस
  7. मिचेल ओवेन
  8. जैवियर बार्टलेट
  9. नाथन एलिस
  10. जॉश हेज़लवुड
  11. तनवीर सांघा

ये दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI हैं जो आज के पहले T20 मुकाबले में मैदान में उतर सकती हैं। भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज और अनुभवी गेंदबाजों का संतुलन नजर आता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम तेज गेंदबाजी और आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है.​​इस मुकाबले की लाइव टेलीकास्टिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग विभिन्न चैनलों और डिजिटल प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

The Daily Briefingअंतर्राष्ट्रीय समाचारखेलराष्ट्रीय समाचारHindiKhabar,Hindinews,LatestNews,अभिषेक शर्मा,ऑस्ट्रेलिया,कुलदीप यादव,कैनबरा,क्रिकेट,टी20 सीरीज,ट्रेविस हेड,डेलीब्रीफिंगन्यूज,बुमराह,भारत,मिचेल मार्श,लेटेस्टन्यूज,शुभमन गिल,सूर्यकुमार यादव,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज आज, 29 अक्टूबर 2025 को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर होने जा रहा है। यह पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के...For Daily Quick Briefing