Bihar Polls Voting: बिहार में प्रथम चरण का मतदान शुरू, 18 जिलों में 121 सीटों का जानिये समीकरण

बिहार में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के लिये हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गुरूवार को हो रही वोटिंग में कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस रिपोर्ट में जानिये मतदान का ताजा अपडेट

पटना: बिहार की राजनीति के लिये गुरूवार का दिन बेहद अहम है। बिहार में बनने वाली अगली सरकार की नींव के निर्माण के लिये जनता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।
चुनाव आयोग की टीम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव
आज राज्य में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के चुनाव के लिये वोटिंग हो रही है। मतदान के लिये सभी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किये गये है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और चुनाव आयोग की टीम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटी हुई है।
कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
बिहार में पहले चरण का मतदान न केवल राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा बल्कि यह वोटिंग एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए लिटमस टेस्ट साबित होगा।
आज के चुनाव में कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
45,341 मतदान केंद्र बनाए गए
पहले चरण के मतदान के लिये पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर विधानसभा सीट पर औसतन 11 उम्मीदवार प्रति सीट पर खड़े हैं। मुजफ्फरपुर और कुढ़नी में सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार और भोरे, परबत्ता, अलौली में सबसे कम 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
भाजपा और राजद के बीच सीधी लड़ाई
आज जिन 121 सीटों के लिये वोट डाले जा रहे हैं, उनमे 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी लड़ाई मानी जा रही है। 12 सीटों पर भाजपा बनाम कांग्रेस, जबकि 34 सीटों पर जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने हैं। 11 सीटों पर जेडीयू बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा (रा) मैदान में है, इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।
https://thedbnews.in/first-phase-of-voting-begins-in-bihar-know-the-equation-for-121-seats-in-18-districts/बिहारराजनीतिराष्ट्रीय समाचारस्थानीय / राज्य समाचारHindiKhabar,Hindinews,LatestNews,कांग्रेस,जेडीयू,प्रत्याशियों,बिहार,भाजपा,मतदान,मताधिकार,महागठबंधन,लोजपा,विधानसभा,वोटिंग,हिंदीखबर,हिंदीन्यूजबिहार में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के लिये हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। गुरूवार को हो रही वोटिंग में कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस रिपोर्ट...The Daily BriefingThe Daily Briefing infodailybriefing@gmail.comEditorThe Daily Briefing
